March 10, 2026 | 10:00 AM
एस एस एम वी फाउंडेशन भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार के उद्देश्य से “कला उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन
एस एच एम वी फाउंडेशन भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार के उद्देश्य से “कला उत्सव” (संगीत एवं भारतीय नृत्य कला)
प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम मार्च 2026 में आयोजित होने वाला है, तिथि एवं समय की सटीक जानकारी आपको हमारी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कारवाई जाएगी।
भारतीय कला और संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन, समृद्ध और विविध सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। भारतीय सभ्यता में संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला, साहित्य, लोककला और शिल्पकला केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति हैं।
तेलुगु, हिंदी, संस्कृत जैसी भाषाओं के माध्यम से विकसित भारतीय कला-संस्कृति ने सदियों से एकता में विविधता का संदेश दिया है। आज बदलते समय में इस सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एस एच एम वी फाउंडेशन भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति के संरक्षण, प्रचार एवं प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है। संस्था का उद्देश्य है; भारतीय संगीत, नृत्य और लोककला को मंच प्रदान करना, युवा कलाकारों को प्रोत्साहन और पहचान देना, हिंदी, तेलुगु, संस्कृत सहित भारतीय भाषाओं का संवर्धन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और सम्मेलनों का आयोजन
समाज में संस्कृति-चेतना और राष्ट्रबोध को जागृत करना।
इसी क्रम में एस एच एम वी फाउंडेशन द्वारा “कला उत्सव” जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें संगीत एवं भारतीय नृत्य कला से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। फाउंडेशन का विश्वास है कि “कला की सेवा ही संस्कृति की रक्षा है।” आपका सहयोग और सहभागिता भारतीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने हेतु आप सभी से धनराशि के रूप में सहयोग करने का विनम्र निवेदन है। 👉 ₹500 या उससे अधिक दान देने वाले दानदाताओं को संस्था की ओर से “कला सेवा सम्मान 2026” डिजिटल रूप में प्रदान किया जाएगा। डोनेशन के लिए आप रजिस्टर लिंक, वेबसाइट पर उपलब्ध डोनेशन बटन या हमारे यूपीआई (गूगल पे, फोन पे) नंबर 9642714014 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Register Now